Ultima

क्रिप्टो शब्दावली

मार्केट कैपिटलाइजेशन

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन क्या है

मार्केट कैपिटलाइजेशन कंपनी की वित्तीय स्तिथि से अवगत कराने वाले सबसे महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स में से एक है। मार्केट कैपिटलाइजेशन की आधिकारिक परिभाषा के अनुसार, इसकी गणना कंपनी की बकाया संपत्तियों (जिनमें पब्लिक शेयरों के साथ-साथ सीमित पहुंच वाले शेयर भी हैं, जो कंपनी के प्रबंधन या इनसाइडरस के स्वामित्व में शामिल होते हैं) की टोटल वैल्यू के आधार पर की जाती है।

निवेशकों के लिए मार्केट कैपिटलाइजेशन का क्या महत्व होता है? यह मीट्रिक उन्हें कंपनी से जुड़ी संभावनाओं और निवेश से मिलने वाले फायदों के सन्दर्भ में वित्तीय प्रभाव से जुड़े निर्णय लेने में मदद करता है। इसके अलावा, मार्केट कैपिटलाइजेशन के जरिए शेयर मार्किट में इंडेक्स (उदाहरण के लिए, Russel 2000 या S&P 500) और विभिन्न रेटिंग तैयार करते समय कंपनियों को उनके आकार के आधार पर ग्रुप करना ज़्यादा आसान होता है।

नियमानुसार, “लार्ज मार्केट कैपिटलाइजेशन” का शीर्षक किसी भी व्यवसाय की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, लेकिन ज्यादातर कंपनियां मीडियम, स्मॉल या माइक्रो मार्केट कैपिटलाइजेशन इंडेक्स से संबंधित होती हैं। आइए, आंकड़ों में उन मौजूदा स्तरों का विश्लेषण करें जिनके आधार पर कंपनियों को वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • मेगा-कैपिटलाइजेशन: बिज़नेस की मार्केट वैल्यू 200 अरब डॉलर से शुरू होती है।
  • लार्ज कैपिटलाइजेशन: मार्केट वैल्यू की रेंज 10 बिलियन डॉलर से 200 बिलियन डॉलर तक होती है।
  • मीडियम कैपिटलाइजेशन: क़ीमत 2 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर के बीच में होती है।
  • स्मॉल कैपिटलाइजेशन: मार्केट वैल्यू 250 मिलियन डॉलर से 2 बिलियन डॉलर के बीच होती है।
  • माइक्रो-कैपिटलाइजेशन: मार्केट वैल्यू 250 मिलियन डॉलर से कम होती है।

कई शुरूआती निवेशक यह मानते हैं, कि किसी कंपनी के शेयर की कीमत जितनी अधिक होगी, वह उतनी ही अधिक सफल होगी और वे ऐसी कंपनी में निवेश करके उतना ही ज्यादा पैसा कमाएंगे। हालांकि, कंपनी के मूल्यांकन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण संकेतक मार्केट के संचालन में शेयरों की संख्या होती है। इसे ज्यादा अच्छे तरीके से संमझने के लिए, आइए एक उदाहरण लेते हैं। हमारे पास कंपनी A और कंपनी C है। दोनों ही कंपनियों के एक शेयर की कीमत $50 है, लेकिन कंपनी A के पास 10 मिलियन शेयर संचालन में हैं और कंपनी C के पास 10 बिलियन। इसलिए, कंपनी C का कैपिटलाइजेशन कंपनी A के कैपिटलाइजेशन से अधिक है — कंपनी C मेगा स्तर पर है, और कंपनी A मीडियम स्तर पर।

क्रिप्टो में मार्केट कैपिटलाइज़ेशन

मार्केट कैपिटलाइजेशन

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के संदर्भ में कैपिटलाइजेशन क्लासिकल मार्केट कैपिटलाइजेशन से कुछ खास अलग नहीं है, सिवाय इसके कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का कैपिटलाइजेशन पूरे मार्केट में स्थिति कई निवेशकों के लिए इंडिकेटर के रूप में काम करता है। इसलिए, बड़े कैपिटलाइजेशन के साथ जितनी अधिक क्रिप्टोकरेंसी होंगी, उतना ही ज्यादा मार्केट एक्टिव होगा। वही ठीक इसके विपरीत — लार्ज-कैपिटलाइजेशन वाली कम कंपनियों का मतलब है कि मंदी का दौर शुरू हो गया है और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

उसी समय, क्रिप्टोकरेंसी को पारंपरिक बिज़नेस के रूप में कैपिटलाइजेशन के समान स्तरों में विभाजित किया जाता है: जैसे कि, मेगा कैपिटलाइजेशन, लार्ज कैपिटलाइजेशन, मीडियम कैपिटलाइजेशन, स्मॉल कैपिटलाइजेशन और माइक्रो कैपिटलाइजेशन।

कई लोगों का यह भी मानन है कि किसी एक निश्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमत इसके मूल्य और संभावनाओं को निर्धारित करती है, जबकि कैपिटलाइजेशन ही एक विशेष कॉइन के मूल्य में भविष्य में होने वाली वृद्धि के मौके और वास्तविक तस्वीर को दर्शाता है। आप ऑनलाइन कैपिटलाइज़ेशन ट्रैकिंग के साथ विशेष साइटों पर Litecoin से लेकर Tether या Ethereum तक वर्तमान समय में उपलब्ध किसी भी क्रिप्टोकरेंसी के वर्तमान इंडिकेटर्स का पता लगा सकते हैं, उदाहरण के लिए, CoinMarketCap पर। वहां एक स्पेशल फ्लेक्सिबल कैलकुलेटर भी उपलब्ध है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन की गणना किस प्रकार करें

मार्केट कैपिटलाइजेशन

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन की गणना निम्नानुसार की जा सकती है:

एक शेयर की वर्तमान कीमत * बकाया शेयरों की कुल संख्या = कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन

मान लीजिए कि N कंपनी के 20 मिलियन शेयर मार्केट के संचालन में हैं, प्रत्येक का मूल्य $100 है। मार्केट कैपिटलाइज़ेशन फॉर्मूले की गणना के आधार पर, कंपनी का कैपिटलाइज़ेशन $2 बिलियन का है। लेकिन साथ ही, G कंपनी के पास $1,000 कीमत का एक शेयर है, लेकिन कुल मिलाकर केवल 10,000 शेयर ही मार्केट के संचालन में हैं। इन आकर्षक आंकड़ों के बावजूद, G का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन, फॉर्मूले के अनुसार, केवल 10 मिलियन डॉलर का है। इसलिए, N कंपनी की स्थिति G से काफी बेहतर है।

हालाँकि, यदि कोई कंपनी अभी स्टार्टअप के शुरुआती दौर में है और अभी तक अपने शेयरों को लॉन्च नहीं किया, तो उसके मार्केट कैपिटलाइज़ेशन की गणना एक अलग तरीके से की जाती है, अर्थात् इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानि IPO के जरिए। IPO से पहले, सार्वजनिक रूप से जाने का इरादा रखने वाली कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंक को एक आवेदन भेजती है, जिसमें कंपनी अनुरोध करती है कि बैंक बैंकिंग विधियों का उपयोग करके कंपनी के अनुमानित मूल्य का मूल्यांकन करने और यह निर्धारित करने में मदद करे, कि किस कीमत पर कितने शेयर जनता को बेचे जा सकते हैं।

यदि, उदाहरण के लिए, एक निवेश बैंक किसी कंपनी के IPO की क़ीमत $100 मिलियन होने का अनुमान लगाता है, तो कंपनी के पास कई विकल्प हैं: वह $10 की क़ीमत पर 10 मिलियन शेयर जारी कर सकती है, या फिर $5 की क़ीमत पर 20 मिलियन शेयर जारी कर सकती है, जो उसके बराबर होगा। दोनों ही अवस्थाओं में, लॉन्च के समय कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग 100 मिलियन डॉलर होगा।

लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के कैपिटलाइज़ेशन की गणना कैसे की जाती है? फॉर्मूला देखने में एक जैसा दिखता है, लेकिन दूसरे वेरिएबल्स के साथ: कीमतें और ऑफ़र यहां मुख्य भूमिका निभाते हैं। यानि क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई जितनी कम होगी, उसकी मांग और उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगा। हालाँकि, अधिक कीमत वाले एक नियमित कॉइन में भी हाई कैपिटलाइज़ेशन हो सकता है, भले ही कॉइन की संख्या संचालन में अधिक हो। संक्षिप्त में कहा जाए तो, मार्केट की बेचैनी और अस्थिरता के कारण किसी क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन का अनुमान लगाना काफी मुश्किल होता है, और यहां प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत रूप से विचार किया जाना चाहिए।

यूनिवर्सल फॉर्मूला कुछ इस प्रकार दिखाई देता है:

कॉइन का वर्तमान मूल्य * वर्तमान सप्लाई = क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की टोटल कैपिटलाइज़ेशन

इस प्रकार, Dogecoin का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन (हाँ, वही समान मीम क्रिप्टोकरेंसी शीबा-इनु लोगो के साथ) $13.9 बिलियन है, क्योंकि इसका वर्तमान मूल्य 0.0996 तक पहुंच गया है, और कुल मिलाकर 137 बिलियन से अधिक कॉइन संचलन में हैं।

डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन

मार्केट कैपिटलाइजेशन

क्रिप्टोकरेंसी के संभावित मूल्य को मापने का दूसरा तरीका इसकी डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन की गणना करना है। आइए देखें कि यह क्या है और यह सामान्य कैपिटलाइज़ेशन से कैसे अलग है।

ऐसे, डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — वर्तमान समय में क्रिप्टोकरेंसी की टोटल वैल्यू होती है, यदि इस क्रिप्टोकरेंसी के सभी कॉइन संचालन में होंगे। आइए गणना करते हैं, उदाहरण के लिए, बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन। जैसा कि आप जानते हैं, BTC ब्लॉकचैन में प्रत्येक नए ब्लॉक को हल करते समय, नए कॉइन बनते (उत्पन्न) होते हैं। इस प्रकार पूरी दुनिया में BTC कॉइन की अधिकतम संख्या 21 मिलियन है। डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन की गणना करने के लिए, हमें यह कल्पना करने की जरुरत है कि ये सभी कॉइन इस समय संचालन में हैं। तब इसके लिए फॉर्मूला होगा:

21 मिलियन *1 BTC की वर्तमान कीमत

डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन हमेशा टोटल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के संयोजन के रूप में माना जाता है, क्योंकि उनके बीच का अंतर आपको क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में किसी विशिष्ट कॉइन की सापेक्ष लोकप्रियता और वास्तविक मांग का मूल्यांकन करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, निवेशक डाइल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइज़ेशन का उपयोग पैसा निवेश करने से पहले क्रिप्टोसिस्टम का मूल्यांकन करने के एक अतिरिक्त मानदंड के रूप में भी करते हैं। हालांकि, यहां सावधानी बरतनी चाहिए और डाइल्यूटेड कैपिटलाइज़ेशन को अन्य संकेतकों से अलग करके नहीं देखना चाहिए, क्योंकि एक नए क्रिप्टोकरेंसी संचलन में कॉइन की संख्या की स्वीकार्य सीमा को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाकर डाइल्यूटेड वैल्यू को बढ़ाया जा सकता है।

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आधार पर टॉप क्रिप्टोकरेंसी

मार्केट कैपिटलाइजेशन

दिसंबर 2022 की शुरुआत में मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आंकड़ों के आधार पर, हमने आपके लिए सबसे बड़े कैपिटलाइज़ेशन से — सबसे छोटे तक के क्रम में टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी का संकलन किया है:

1. बिटकॉइन (BTC)

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — $315,4 млрд

बिटकॉइन की स्थापना 2009 में एक रहस्यमय डेवलपर (या गुमनाम डेवलपर्स के एक पूरे ग्रुप, कुछ लेजेंड्स के अनुसार) द्वारा की गयी थी, जिनका काल्पनिक नाम सतोशी नाकामोटो था। BTC को मूल क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है, जो कि सबसे पहली और यूनिक क्रिप्टोकरेंसी है। इसी के आधार पर बाद में altcoins (अन्य वैकल्पिक क्रिप्टोकरेंसी) लॉन्च किए गए थे। ज्यादातर दूसरे कॉइन की तरह, BTC ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो एक प्रकार की “अकाउंट बुक” है, जहां नेटवर्क पर किए गए सभी लेनदेन और संचालन को डिलीट या परिवर्तन करने के अधिकार के बिना रिकॉर्ड किया जाता है। इसमें, हजारों कंप्यूटरों के बीच डेटा वितरित किया जाता है, जिसके कारण एक डिसेंट्रलाइजड सिस्टम बनता है, जो सभी नेटवर्क के सभी सदस्यों को प्रभुत्व के बिना समान मौके और अधिकार दिए जाते हैं। नए कॉइन की माइनिंग क्रिप्टोग्राफ़िक पहेली को हल करके की जाती है, जिसकी प्रक्रिया को Proof-of-Work कहा जाता है। यह वही है जो बिटकॉइन को हैकर के हमलों और धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करता है।

आज तक, Bitcoin को दुनिया में सबसे अधिक मांग वाली, लोकप्रिय और महंगी क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है: मई 2016 के समय, 1 BTC की कीमत केवल $500 थी, जबकि नवंबर 2022 में यह $16,400 थी। जबकि बिटकॉइन की ऐतिहासिक अधिकतम कीमत $ 67,000 रह चुकी है।

2. Ethereum (ETH)

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — $147,9 млрд

रशियन प्रोग्रामर विटालिक बुटेरिन द्वारा विकसित और 2015 में लॉन्च की गई ETH करेंसी को BTC का प्रतियोगी माना जाता है। इसे स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और NFT जैसे आकर्षक ऍप्लिकेशन्स द्वारा आसानी से समझाया जाता है, जो एक सामान्य क्रिप्टोकरेंसी को एक विकसित इकोसिस्टम में बदल देता है। अपने पूरे समय के दौरान, ETH ने भी 10,900% की जबरदस्त वृद्धि की है: यदि अप्रैल 2016 में 1 ETH की कीमत केवल $11 थी, तो दिसंबर 2022 में इसकी कीमत $1228 हो गयी।

3. Tether (USDT)

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — $65,3 млрд

अधिकांश अन्य क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, Tether स्टेबल कॉइन्स की कैटेगरी में आता है, अर्थात यह एक ऐसा कॉइन है जिसका कीमत फिएट करेंसी (यूएस डॉलर) द्वारा समर्थित है। सैद्धांतिक रूप से, यह तथ्य मार्केट में करेंसी के मूल्य को स्थिर करता है, और इसे मार्केट में मंदी के दौरान भी अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि Tether को अक्सर रूढ़िवादी या शुरूआती निवेशकों द्वारा पसंद किया जाता है जो जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं और क्रिप्टो मार्केट की प्रसिद्ध अस्थिरता से अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

4. Binance (BNB)

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — $48 млрд

Binance Coin — एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे विशेष रूप से Binance एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए बनाया गया है, यानि अन्य क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और फीस चुकाने के लिए। 2017 में लॉन्च किया गया BNB कॉइन अब एक “स्थानीय” वित्तीय साधन से आगे बढ़ चुका है और अब इसका उपयोग हर जगह किया जाता है, उदाहरण के लिए, ट्रेवल बुकिंग के लिए, क्रिप्टोकरेंसी मार्केटप्लेस में सामान खरीदना और यहां तक ​​कि लेनदेन के लिए भी। BNB को ETH और BTC के साथ भी ट्रेड किया जाता है। साथ ही, इस करेंसी ने अपने अस्तित्व के दौरान 300000% की अविश्वसनीय वृद्धि दिखाई है: 2017 में, एक BNB की कीमत $0.10 थी, और आज यह $300 से अधिक है।

5. USD Coin (USD स्टेबल कॉइन)

मार्केट कैपिटलाइज़ेशन — $44 млрд

Tether की तरह, USD Coin (या USDC) एक स्टेबल कॉइन है, जो कि US डॉलर द्वारा समर्थित एक कॉइन है। इसका मतलब है कि 1 USDC 1 अमेरिकी डॉलर के बराबर होता है। वहीं USDC, Ethereum ब्लॉकचेन के आधार पर काम करता है और इसकी मदद से आप कोई भी ग्लोबल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।