Ultima

क्रिप्टो बाजार

95% NFT की कीमत शून्य हैं। क्या यह एक युग का अंत है?

25 सितम्बर 2023

हालाँकि, क्या इसका मतलब यह है कि NFT का मार्केट पूरी तरह से समाप्त हो गया है और इसे भुला दिया जाना चाहिए? DappGambl द्वारा किया गया एक अध्ययन एक बहुत ही गंभीर तस्वीर पेश करता है।

NFT के मूल्य में गिरावट 

बाजार में कारोबार कर रहें और शोधकर्ताओं द्वारा रिव्यु किए गए 73,257 एनएफटी कलेक्शंस में से 69,795 (95) की मार्केट वैल्यू 0 ETH है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो, यह “डिजिटल कचरा” है जिसका कोई मूल्य नहीं है।

ऐसे टोकन के मालिकों की संख्या 23 मिलियन से ज्यादा है। इसलिए कहा जा सकता है, कि एनएफटी मार्केट बेहद जोखिम भरा साबित हुआ — आपको शायद ही कोई दूसरा उद्योग मिलेगा जहां इतने सारे लोगों को अपने निवेश के बदले कुछ भी नहीं मिला।

भारी भरकम कीमतों वाले टोकन का समय जा चूका है। 41% कलेक्शन की कीमत 5 से 100 डॉलर के बीच में है, और 1% से कम कलेक्शन ऐसे है, जिनकी कीमत 6,000 डॉलर से ज्यादा है।

95% NFT की कीमत शून्य हैं। क्या यह एक युग का अंत है?

NFT की गिरती मांग और मार्केट के सहभागियों का व्यवहार

NFT कलेक्शन की मांग का डेटा भी मार्केट के भविष्य के बारे में कुछ खास अच्छे संकेत नहीं देता है। केवल 20% कलेक्शन ही ऐसे है, जो सोल्ड आउट हुए हैं, और बाकी को उनके टोकन के लिए खरीदार नहीं मिले। आपूर्ति कई बार मांग से ज्यादा हो जाती है, और स्थिति में बदलाव की कोई संभावना दिखाई नहीं देती।

95% NFT की कीमत शून्य हैं। क्या यह एक युग का अंत है?

 NFT धारकों का व्यवहार भी दिलचस्प है। जिन लोगों के पास ऐसे टोकन हैं जिनका कम से कम कुछ मूल्य है वे बड़े पैमाने पर मार्केट की स्थिति को नजरअंदाज करते हैं और जानबूझकर बढ़ी हुई कीमतें निर्धारित करते हैं। जाहिर है, NFT टोकन के मालिक अभी भी मार्केट में एक विस्फोटक वृद्धि के एक नए दौर का इंतजार कर रहे हैं और अभी नुकसान दर्ज नहीं करना चाहते हैं।

क्या यह NFT का अंत है?

एक ओर, सैकड़ों प्रतिशत के मुनाफे और विस्फोटक वृद्धि वाला NFT मार्केट, संभवतः वास्तव में मर चुका है। कम से कम, निकट भविष्य में इसके दोबारा से उभरने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। इसलिए स्टार NFT के, करोड़ों डॉलर के सौदों और पागल हाइप के बारे में भूल जाना बेहतर है।

दूसरी ओर, NFT की उपयोगितावादी कार्यक्षमता कहीं गायब नहीं हुई है और यह अभी भी मांग में है। किसी न किसी रूप में NFT का उपयोग करने वाली परियोजनाएं विकसित होती रहती हैं और मार्केट में प्रवेश करती रहती हैं, अक्सर सफलतापूर्वक। लेकिन इन परियोजनाओं (सफल परियोजनाओं) में NFT इकोसिस्टम का केवल एक घटक है, मुख्य उत्पाद नहीं। 

दूसरे शब्दों में, NFT मार्केट उन सभी चीजों से गुजर चुका है जिससे कभी पूरी ब्लॉकचेन इंडस्ट्री गुजरी थी। 2017-2018 में, “ब्लॉकचैन” शब्द “जादुई” था — इसने अपने आप पैसे को आकर्षित किया। लेकिन फिर ICO मार्केट ढह गया। 2020-2021 में NFT बिल्कुल वही “जादुई शब्द” था, लेकिन हम पहले से ही आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि “जादू खत्म हो गया है।”